सरगुजा – मेडिकल कालेज अस्पताल में कोविड ईलाज के लिए भर्ती किये गए 100 नर्स, अब मरीजो को होगी बेहतर इलाज मुहैया

सोनुकेदार अम्बिकापुर – कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जहाँ पूरे सरगुजा सम्भाग में रोजाना हजारो संक्रमित मरीज मिल रहे है वही अस्पतालों में बिस्तरों की कमी भी देखी जा रहीं है. अम्बिकापुर स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल में स्टाफ की कमीं के कारण मरीजो के इलाज में लापरवाही के कई मामले सामने आते रहे है जिसको देखते हुए अस्पताल प्रबंदन ने नए भर्ती स्टाफ नर्सो की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगाने का फैसला लिया है ताकि मरीजो को बेहतर इलाज मुहैया किया जा सके.

दरअसल अम्बिकापुर का मेडिकल कालेज अस्पताल पूरे सरगुजा सम्भाग का एक मात्र बड़ा अस्पताल है यही वजह है की इस अस्पताल में संभाग के सभी जिलों के गम्भीर मरीजो को बेहतर इलाज के लिए रिफर किया जाता है बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजो और स्टाफ नर्सो की कमी अस्पताल प्रबंधन पर समस्या बना बैठा था जिसको देखते हुए वर्तमान में मेडिकल कालेज अस्पताल के द्वारा करीब 100 स्टाफ नर्स की भर्ती की गई है जिनकी सेवाएं अस्पताल प्रबंधन सीधे कोविड वार्ड में ले रहा है ताकि मरीजो को बेहतर इलाज मिल सके.





