inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज कुल 54 कोरोना पॉजिटिव, 817 एक्टिव केस, जानिए कौन से जिले में

छत्तीसगढ़ में आज कुल 54 कोरोना पॉजिटिव मरीजों मरीजों की पहचान की गई है। इनमें जिला बलरामपुर से 9, राजनांदगांव से 9, जांजगीर-चांपा से 6, सरगुजा से 6, दुर्ग से 5, महासमुंद से 5,रायगढ़ से 5, कांकेर से 3, नारायणपुर से 3, रायपुर से 2 और बलौदा बाजार से 1 मरीज शामिल है।

बता दें कि आज मिले सभी पॉजिटिव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 2356 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है। इनमें कुल 1527 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब 817 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Related Articles

Back to top button