देश विदेश

IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे बंधे शादी के बंधन – cgtop36.com


IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं. भीमराव अंबेडकर की फोटो के सामने उन्होंने शादी की। शादी समारोह जयपुर के एक 5 स्टार होटल में आयोजित किया गया था जबकि टीना डाबी का रिसेप्शन इसी होटल में 22 अप्रैल को होगा। शादी समारोह के दौरान केवल परिवार के सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे।

जयपुर में हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई राजनेताओं, वरिष्ठ अधिकारी और वीवीआईपी को भी आमंत्रित किया गया था। इस तस्वीर में कपल सफेद पारंपरिक कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां टीना डाबी वाइट ब्राइडल लहंगे में नजर आईं और बालों पर बन बनाया हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ प्रदीप गवांडे ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहनकर टीना के गले में वरमाला डाली। इस दौरान सबसे खास बात यह रही की वहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी रखी गई है और इनके सामने ही सारी रस्में अदा की गईं।



Related Articles

Back to top button