छत्तीसगढ़

दतरेंगा में महिला समूह कर रही है, सब्जी, गेंदा, पपीता, चना, मसूर, धनिया, नेपियर घास, अरहर की खेती

रायपुर जिले के धरसीवां विकासखंड के दतरेंगा गांव में 11 एकड़ भुमि पर गौठान का विकास किया गया है। यहां महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सब्जी, गेंदा फूल, पपीता, चना, मसूर, धनिया पत्ती, नेपियर घास, अरहर आदि की खेती कर रही है। वे अपने कार्यो तथा मिल रहे लाभ से संतोष व्यक्त करती हैं।

read also..बस्तर के किसान करेंगे रायपुर जिले के गौठानों का अवलोकन

आरती महिला स्व सहायता समिति की सक्रिय अध्यक्ष पुष्पा पेंडरिया, गौठान में गंेदा के साथ अन्य फूलों का भी उत्पादन कर रही है। वे अपने महिला समूहों के साथ खुद क्यारी बनाने, पौधों को खाद्य-पानी देने का कार्य करती है। उनका कहना है कि पिछले मौसम में केवल एक हजार रूपये का व्यय कर गेंदा का पौधा लगाया गया और इससे करीब छः हजार रूपये की आमदनी हुए, इस लाभ को महिलाओं ने आपस में बांटा।

read also..वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने उत्साह से लगवाया कोरोना का टीका

वे अभी खेत में ग्लेडिया पौधे के फूल लगाने में व्यस्त है। इसी तरह जय बगदई स्व-सहायता समूहांे की अध्यक्ष भारती साहू ने गौठान से मिल रहें लाभ पर संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि गौठान में सिंचाई के लिए टुयब वेल खोदे गए है तथा पशुओं से रक्षा के लिए गौठान के चारों और फेंसिग की गई

Related Articles

Back to top button