देश विदेश

पत्नी ने पति के टुकड़े करके उतारा मौत के घाट, सिर को बाथरूम में छिपाया, पढ़े पूरी खबरे… – cgtop36.com


भोपाल। इंदौर जिले में 5 फरवरी को अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाली बीबी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला को पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसके घर से ही मृतक का धड़ जमीन खोदकर बरामद किया। जबकि शरीर के बांकी के अंगों का कोई पता नहीं चल सका, साथ ही इस सनसनीखेज क्राइम को अंजाम देने वाले दो आरोपी भी फरार थे। लेकिन पुलिस ने अब इनको भी पकड़ लिया है।

read also – छत्तीसगढ़ – हथकड़ी खोलकर युवक फरार, छिपा था बालोद में, पुलिस ने धर दबोचा

दरअसल, इस खौफनाक वारादात को सुनीता नाम की महिला 5 फरवरी को अंजाम दिया गया था। जिसने अपने पति और ट्रक चालक कृष्णा उर्फ बबलू की गला दबाकर हत्य करवा दी थी। जांच में सामने आया है कि इस काम में महिला के बेटे ने भी साथ दिया था। हत्या के बाद महिला ने दो कसाइयों को बुलाया, जिनके नाम रिजवान और भय्यू हैं, यह दोनों युवक महिला के प्रेमी भी बताए जा रहे हैं। जिनके साथ मिलकर उसने पति के शव के 7 टुकड़े कराए थे। टुकड़े करने के बाद आरोपियों ने धड़ को घर के पास दफनाया और हाथ-पैर जंगल में फेंक दिए थे।

वहीं आरोपी महिला के पकड़े जाने के तीन बाद गिरफ्तार हुए आरोपी कसाई रिजवान कुरैशी और भय्यू कुरैशी ने बताया कि उन्होंने सुनीता के कहने पर ही उसके पति के अंग काटे थे। धड़ तो हमने उसके घर में ही 6 फीट का गड्डा खोदकर गाड़ दिया था, जबकि शरीर के दूसरे अंग देव गुराड़िया के नजदीक जंगल में फेंक दिए। दोनों ने बताया कि लाश को काटने के बाद वे देवास भाग गए थे। उसने दारू पार्टी के दौरान अपने दोस्तों को बताया कि मेरी मम्मी ने पापा की हत्या कर बाथरूम में गाड़ दिया है। इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुवार को सुनीता नाम कि महिला को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि आरोपी सुनीता ने 5 फरवरी को घर में दाल-बाटी बनाईं, इसके बाद दाल में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। जब वह बेहोश हो गया तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। जब उसके घर पर खुदाई का काम भी चल रहा था तो पड़ोसियों ने पूछा क्या हो रहा तो उसने कहा कि बाथरूम बनवा रहे हैं।



Related Articles

Back to top button