कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल नए 2017 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 654, दुर्ग से 197, राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर-चांपा से 110, रायगढ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूजरपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40, बालोद से 39, कोरिया व बीजापुर से 36-36, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 33, बलरामपुर से 27, मुंगेली से 19, कांकेर से 17, कबीरधाम व नारायणपुर से 15-15, दंतेवाड़ा से 10, बस्तर व कोण्डागांव 09-09, जशपुर से 07, बेमेतरा से 03, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 02, अन्य राज्य से 06 मरीज शामिल है। वही 979 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 15 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 24708 मरीज सक्रीय है ।






