छत्तीसगढ़

पलारी- बिना रॉयल्टी के राजस्व को छति पहुचाते हुवे रेत का अवैध भंडारण, शासन को हो रहा नुकसान

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी तहसील अन्तर्गत गिधपुरी भवानीपुर चरोदा धौराभाठा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अधिक मात्रा में रेत डंप करने के पश्चात ट्राली में 1800 से 2500 में बिकने वाली रेत हाइवा में 5500 से 6000 में बिकने वाले रेत को दोहरे दामों में बेची जा रही है।

आम जन व गरीब तकबे के लोग आधे अधूरे मकान को बनाने हेतु अधिक दामों में रेत खरीदने हेतु मजबूर है। आम आदमी की मजबूरियों का फायदा उठाने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नही हो रही जिससे वे बेखौफ होकर इसका भंडारण कर रहे हैं।

इलाके के लोगों ने कहा कि इस मामले में वे जिला माइनिंग अधिकारी से शिकायत करेंगे जिससे कि अवैध कार्यो को बढ़ावा न मिले और इसके साथ ही कार्यवाही की मांग को ले कर शिकायत भी की जाएगी जिससे राज्य सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है । जिला कांग्रेस सचिव बलोदा बाजार भाटापारा राजा तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भी यही बात कही है। उनका कहना है कि सरकार की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जावे और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जा सकती।

Related Articles

Back to top button