कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 2262 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 1165 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 09 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 22773 मरीज सक्रीय है।






