आज छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण थोड़ा कम होता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 837 नए मरीजों की पुष्टि हुई है अब प्रदेश में कुल 36520 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि की जा चुकी है जिनमे अब 17258 एक्टिव मरीज हैं। वही आज 13 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु भी हुई है।
आज पाए गए मरीजों में जिसमे जिला रायपुर से 300, जांजगीर-चांपा से 112, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग से 31, रायगढ़ से 21, धमतरी से 17, कबीरधाम से 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 04-04, अन्य राज्य से 2, बलौदा बाजार कोंडागांव गांव और बेमेतरा से एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। देखिए बुलेटिन-







