
राजधानी : छत्तीसगढ़ में कोरोना के ग्राफ में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो रही है. सुरक्षित माने जाने वाले बस्तर संभाग के जिलों से मरीज सामने आ रहे है. बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर के साथ साथ विभिन्न जिलों में कोरोना के बड़ी संख्या मरीज मिल रहे है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश में 391 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 05 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 221 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है।
वहींआज 391 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 97 हजार 426 हो गई है. अब तक 9 लाख 78 हजार 961 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 472 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार 993 हो गई है।
आज मिले मरीजों में दुर्ग से 20, राजनांदगांव से 01, बालोद से 04, बेमेतरा से 04, कबीरधाम से 06, रायपुर से 22, धमतरी से 13, बलौदा बाजार से 08, महासमुंद से 09, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 10, कोरबा से 11, जांजगीर- चाम्पा से 28, मुंगेली से 02, जीपीएम से 06, सरगुजा से 13, कोरिया से 15, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 04, जशपुर से 23, बस्तर से 17, कोंडागांव से 18, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 44, कांकेर से 13, नारायणपुर से 07, बीजापुर से 44, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।




