छत्तीसगढ़ में आज फिर कोरोना का कहर जारी है आज फिर 277 नए मरीज पाए गए हैं, देखिए किन जिलों में
कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 277 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. जिसमे रायपुर से 138, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 19, बिलासपुर-बस्तर से 18, नारायणपुर से 11, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 8, सरगुजा, गरियाबंद से 6, कबीरधाम से 5, कोरबा व मुंगेली से 4, बलरामपुर, जशपुर, दंतेवाड़ा से 3, कांकेर से 2 और जांजगीर -चाम्पा से 1 मरीज शामिल है. वही और 267 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के अनुसार आज एक और मरीज की मौत हुई है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 27772 है





