कोरोना पॉजिटिव 4 लोग केले के ट्रक में छुपकर भाग रहे थे ऐसे, जमाती के संपर्क में थे सभी, गिरफ्तार
मुरैना में इंदौर से भागकर आये 4 मरीजोंं को पुलिस ने पकड़ा है। चारों केले के ट्रक में छिपकर जा रहे रहे थे, पुलिस ने इन चारों के साथ ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चारों लोग उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले हैं, चारों ने बताया है कि चारों लोग जमात में शामिल हुये लोगों इनकी मुलाकात हुई थी।
पुलिस के अनुसार इन लोगों में से 2 मरीजों की रिपोर्ट पहले ही पॉजि्टिव आ चुकी है। जिला चिकित्सालय से अब इन चारों मरीज सहित ड्राइवर और क्लीनर का सेम्पल लेकर भेजा गया है। पुलिस इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी यादव ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग इंदौर से भाग कर केले के ट्रक में जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने चम्बल पुल से पहले अल्लाबेली चौकी पर इनको पकड़ लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही रिपोर्ट आने के बाद करेगी।




