छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। आज अब तक राज्य में 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। नए मरीजों में रायपुर से 13, दंतेवाड़ा में 3 और बेमेतरा से 9 मरीज शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में पायेगये मरीजों में आधे से ज्यादा स्वास्थ्य अमले के लोग हैं वहीं बेमेतरा जिले में आज मिले सभी नए मरीज मजदूर हैं और वे बीते दिनों दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ आए हैं। इन सभी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद जांच में सभी मजदूर संक्रमित पाए गए हैं।



