
कोरोना वायरस के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 5151 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 23886 हो गए हैं। आज 5151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 483 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1032584 मरीज मिले हैं। जिसमें से 995075 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23886 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13623 मौतें हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में आज 55 हजार 946 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.21 प्रतिशत



