inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, जानिए क्या है छत्तीसगढ़ की स्थिती

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमने लगी है। लेकिन तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार तेजी कोविड टीकाकण अभियान चला रही है, लेकिन एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत टीकाकरण गति धीमी करती नजर आ रही है। टीकों का स्टॉक कम होने के कारण दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में वैक्सीनेशन रोकना पड़ रहा है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 48,786 नए मामले सामने आए और 1005 मरीजों की जान चली गई है।

वही छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 410 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 581 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। और 6 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.

Related Articles

Back to top button