inh24छत्तीसगढ़

कोरोना विस्फोट का असर- अब छत्तीसगढ़ के जिलों में होगा एंटी बॉडी टेस्ट

प्रदेश में कल कोरोना का विकराल रूप सामने आया है। कल देर रात 353 नए कोरोना मरीजों की पहचान फिर की गयी थी जिसके बाद कुल आंकड़ा छत्तीसगढ़ में पहली बार एक ही दिन में 2269 पहुँच गया।

मिली जानकारी के अनुसार अब प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके लोगों का पता लगाने के लिए रायपुर समेत हॉट स्पॉट में तब्दील प्रदेश के दस जिलों में सीरम सर्विलांस कोविड -19 (सीरो) का सर्वे किया जाएगा | केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण की वास्तविक स्तिथि का पता लगाने के लिए दिल्ली, पुणे, मुंबई सहित कई राज्यों में इसका सर्वे करवा रही है | इस सर्वे का उद्देश्य लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच लोगों का शरीर में कोविड 19 के एंटी बॉडी का पता लगाना है यानी ऐसे लोग जो इसकी चपेट में आ चुके है और स्वत: स्वस्थ हो चुके है |

इसमें कोविड एंटी बॉडी का पता लगाने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के खून का सैंपल लेकर जांच की जाएगी | इसमें कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल से स्वस्थ होने वाले मरीजों के साथ ऐसे लोगों के बीच भी सर्वे और जांच होगी, जो संक्रमित नहीं हुए है | सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी की हॉट स्पॉट बन चुके जिलों में कितने लोगों में कोविड 19 का एंटीबाडी विकसित हुआ है |

बता दें कि कल देर रात रायपुर जिला से 301, रायगढ़ से 18, दुर्ग से 9, अन्य जिला से 6, राजनांदगांव से 5, धमतरी से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व सरगुजा से 02 – 02 बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर व दंतेवाड़ा से 01 – 01 मरीज शामिल थे। वही 653 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 12 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 17164 मरीज सक्रीय है ।

Related Articles

Back to top button