inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – डायल 112 वाहन को लेकर फरार होने वाला आरक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पुलिस आरक्षक ने डायल 112 वाहन को लेकर फरार हो गया था, जिसे पकड़ लिया गया है और तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है |

read also..बिलासपुर – जेल में कैदी ने अपलोड किया अश्लील वीडियो, NCRB ने किया ट्रेस

घटना के बाद एएसपी रायपुर ने आरक्षक को निलंबित कर दिया और वाहन चालक को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली संभाग की डायल 112 टाइगर वन वाहन पर आरक्षक रामकिंकर गावड़े और तोषण सिन्हा ड्यूटी पर तैनात थे कि तभी डायल 112 कंट्रोल रूम से इंवेंट देने के लिये कॉल किया गया तो आरक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया और वाहन में लगे वायरलेस सिस्टम को बंद कर दिया।

read also..छत्तीसगढ़ में 16 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, लगेंगी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं

जिसके बाद वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम के आधार पर वाहन की लोकेशन रायपुर सीमा के बाहर जाती मिली तो डायल 112 के आलाधिकारियों ने आरक्षक के पास स्थित सरकारी मोबाइल पर कॉल किया तो अधिकारियों को पकड़ने की चुनौती देते हुए नागपुर जाने की बात कही। जिसके बाद पीएचक्यू के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद दुर्ग पुलिस को पकड़ने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button