लाइफस्टाइल

साल की पहली एकादशी इस दिन जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और कथा


नई दिल्ली :हिंदू धर्म में भगवान विष्णु जगत पालक हैं और इनकी सबस प्रिय तिथि एकादशी है। माना जाता है कि जो भी भक्त एकादशी तिथि का व्रत करते हैं उनके समस्त कष्ट श्री हरि हर लेते हैं। यदि आप भगवान नारायण की कृपा पाना चाहते हैं तो एकादशी का व्रत इसका एकमात्र सरल उपाय है। शास्त्रों में एकादशी के व्रत को सबसे बड़े व्रतों में से एक बताया गया है।

इस व्रत में फलाहार रखते हुए जो लोग हरि नाम का जाप करते हुए रात्रि जागरण करते हैं। उनको जीवन में कभी भी दुःख नहीं भोगना पड़ता है और उनके जन्म-जन्मांतर के सभी कष्ट मिट जाते हैं। अब जानते हैं साल 2024 यानी नए साल की पहली एकादसी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या है इसकी पूजा का शुभ मुहूर्त।

read more- CG News: छत्तीसगढ़ में पांच वर्षों  में 15 लाख से अधिक बढ़े लोकसभा चुनाव के मतदाता, युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए यहां कर सकते हैं आवेदन…

साल 2024 की पहली एकादशी तिथि जनवरी में पड़ेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार यह एकादशी 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को मनाई जाएगी। यह एकादशी समस्त कष्टों को हरने वाली और श्री हरि को अति प्रिय है। यदि आपको साल 2024 में भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना है तो इस एकादशी का व्रत सच्ची श्रद्धा से रखें और भगवान हरि के कृपापात्र बनें।

सफला एकादशी – 7 जनवरी 2024 दिन रविवार
एकादशी तिथि प्रारंभ समय 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को देर रात 12 बजकर 41 मिनट से शुरू।

एकदाशी तिथि समापन समय – 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार देर रात 12 बजकर 46 मिनट पर समापन।
सफला एकादशी व्रत का पारण समय
सफला एकादशी के व्रत का पारण 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस समय के अंतराल कभी भी सफला एकादशी का व्रत खोला जा सकता है।



Related Articles

Back to top button