inh24छत्तीसगढ़

केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी, धरना प्रर्दशन, थाली बजा कर इन मुद्दों पर उठाएगी सवाल

रायपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े हुए दाम के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से चरणबद्ध आंदोलन करने जा रही है।

पहले दिन कांग्रेस जिला और ब्लॉक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। वहीं थाली और बर्तन बजाकर कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

14 जुलाई को जिला स्तर पर महंगाई के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद, 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में रायपुर में पैदल मार्च कर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button