
कुश अग्रवाल बलोदाबाजार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी पलारी ने मुख्य मार्ग साई मँदिर के पास 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया गया इस दौरान काँग्रेस के कार्यकर्ताओ ने केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा बढाई गई महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा डीजल पेट्रोल सहित अन्य सामानो की कीमत कम करने की मांग की गई। पत्रवार्ता में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद गुरूपँच ने देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल ,डीजल, गैस सिलेण्डर, खाद्य तेल, खाद आदि सामग्रियों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि हुई है वही कोरोना के कारण लोगो की आमदनी घटी है जिसके कारण आम आदमी परेशान हैं उन्होने आमजनता के लिए काँग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहेगा।
ये रहे प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद गुरुपंच,जनपद अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू खान,जिला महामँत्री व पूर्व नपा अध्यक्ष गोपी साहू, जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू, जिला सचिव कमलनारायण राजपूत, रज्जाक खान, यमलोक साहू, अजय वर्मा, जिप सदस्य सुमित्रा घृतलहरे, जनपद सदस्य प्रवीण धुरंधर व पूर्णिमा विरेन्द्र महेश्वरी,सरपँच छेरकापुर गणेश शंकर जायसवाल ,राम ध्रुव,पार्षदगण पुष्पा बंजारे, संतोष देवांगन, मूलचंद धीवर,एल्डरमेन शेरखान, भूषण यादव, साधराम साहू, कुमार धीवर , रघुनंदन वर्मा, गुलाब यदु, शशीकांत वर्मा, सनत वर्मा, प्रेमदास बघेल, हरि कोसले (उपसरपंच जंग्लोर), राहुल तेली, तोमन चंद्राकर,गज्जू वर्मा, सुल्तान मिर्जा, लेखु साहू, हूमेश्वर गोस्वामी, इंद्रकुमार वर्मा,शिवा साहू, दौलत साहू , छात्र नेता कुंजबिहारी सेन, सुमित तिवारी आदि उपस्थित थे ।



