
कुश अग्रवाल बलोदाबाजार – पलारी शहर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट पर बेचा जा रहा है। शराब दुकान के सेल्समैन अधिकारियों से सांठगांठ कर पूरे मामले को अंजाम दे रहे हैं जिसकी शिकायत रह वासियों ने की है। यहां आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब की दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। रोहसी रोड निवासी विनोद ( परिवर्तित नाम) का कहना है कि बुधवार शाम को उन्होंने एक अंग्रेजी शराब की दुकान से एक बीयर की बॉटल ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 20 रुपए अतिरिक्त लिए और विरोध करने पर उसने झगड़ा करने लगा।
इसके अलावा बस स्टैंड एरिया निवासी हिरेश देवांगन परिवर्तित नाम) कहना है कि शहर में संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है और सब आबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे कि आये दिन सेल्समेन एवम ग्राहकों का विवाद होते रहता है। इसी के साथ ही शराब दुकान के आस पास अवेध चखना सेंटर वालो के ऊपर भी आबकारी विभाग की कोई कार्यवाही ना होना संदेह की पुष्टि करता है।




