inh24छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम रमन सिंह और उनके बेटे के खिलाफ EOW में की शिकायत, कांग्रेस नेता ने लगाए ये आरोप

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नेता विनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत की है। विनोद तिवारी ने उनकी संपत्ति की जांच की भी मांग की है। तिवारी ने ईओडब्ल्यू को पेश किए गए शिकायत पत्र में विस्तार से आरोप लगाया है कि डॉ. रमन सिंह ने चुनावों के समय निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों में भी गलत जानकारी उल्लेखित किया है।

युवा कोंग्रेसी नेता तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध लाभ अर्जित किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस के युवा नेता विनोद तिवारी ने अभिषेक सिंह के नाम पर सीए द्वारा बनाए गए दस्तावेजों की जांच की मांग भी की है।

विनोद तिवारी ने अपने शिकायत में कहा कि डॉ रमन सिंह व् उनके परिवार के द्वारा अर्जित की गई अनुपातहीन सम्पत्ति तथा करोडो के भ्रष्टाचार की शिकायत कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) से की है शिकायत पत्र में कहा गया की. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में अकूत सम्पत्ति अर्जित की गई तथा अनुपात विहीन आय से अधिक सम्पत्ति धारण किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्वाचन के दौरान प्रस्तुत किये गए आवेदन पत्र व् शपथ पत्र में झूटी भ्रामक तथा तथ्यहीन जानकारियां देकर न केवल शासन को गुमराह किया बल्कि शासन को करोड़ो रू के राजस्व की हानि भी पहुंचाई, डॉ रमन सिंह व् उनके पुत्र अभिषेक सिंह द्वारा निर्वाचन आवेदन में प्रस्तुत सम्पत्ति के स्रोतों की जानकारी भी छुपाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button