Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

सीएम साय की धर्मपत्नी कांवड़ यात्रा में हुई शामिल, फलेश्वरनाथ महादेव तक की पैदल यात्रा

अजय सूर्यवंशी जशपुर – मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में सावन के इस पवित्र मास में शिव भक्तों की भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह विशाल कावड़ यात्रा चोंगरीबहार स्थित तीतरमारा संगम नदी तट से बगिया के मैनी नैदी तट स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव तक निकाली गई। इस कावड़ यात्रा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलश लेकर शिव भक्तों के साथ बोलबम का नारा लगाते हुए पैदल यात्रा की।

इस मौके पर श्रीमती साय ने श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए प्रदेश की खुशहाली के लिए मनोकामना की।

Related Articles

Back to top button