जानलेवा बना हुआ है पुल के ऊपर बना गड्ढा, रोज वाहन चालक गिर कर हो रहे है घायल |

कुश अग्रवाल पलारी – क्षेत्र के संडी गांव में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सड़क पर बनाए गए पुल में करीब दो फुट बाई तीन फुट का जानलेवा गड्ढा हो गया है। रोजाना अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि इस सड़क से गुजरते हैं,लेकिन आज तक गड्ढे की मरम्मत की पहल नहीं हो सकी है। ये गड्ढा इतना खतरनाक हो गया है रोज कोई ना कोई बड़ा हादसा होते रहता है।

ग्राम सडी से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बलौदा बाजार रायपुर मार्ग पर बना यह पुल पिछले छह माह से जर्जर बना हुआ है।इसमें पुल में लगी लोहे की सरिया भी बाहर की ओर निकल गई है। यह गड्ढा परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

इसी सड़क से एक बड़ी आबादी रोजाना इस सड़क से आना-जाना करती है। गड्ढा जिस पुल के ऊपर है,उसी के बगल में पेट्रोल पंप भी स्थित है।। पिछले छह माह से अधिक समय से खतरनाक गड्ढे से लोगों को बचाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की है,बावजूद इसके रात में गड्ढा दुर्घटना की वजह बन रहा है।
गड्ढा से पुल का निचला हिस्सा आर पार देखा जा सकता है। यह गड्ढा इतना बड़ा हो गया है कि इसमें व्यक्ति आसानी से नीचे गिर सकता है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से संबंधित अधिकारी भी सड़क के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुल एवं सड़क के संबंध में स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है, लेकिन अधिकारी आंखे मूंदे बैठे है।





