inh24छत्तीसगढ़

सीएम बघेल आज पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को 5 करोड़ 37 लाख की राशि जारी करेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

इसमें 16 से 31 दिसम्बर 2021 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 78 लाख रुपए भुगतान तथा गौठान समितियों को एक करोड़ 70 लाख और महिला समूहों को 89 लाख रुपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button