inh24क्राइमछत्तीसगढ़

जशपुर में बस-बाइक की भिड़त,युवक की दर्दनाक मौत

जशपुर। जिले के कुनकुरी अंतर्गत टंगरपानी के पास एक बाईक और यात्री बस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम अरविंद लकड़ा उम्र तकरीबन 28 वर्ष बताया जा रहा है। जो बेमटाटोली का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक दुमरतोली से बेमटाटोली के जामटोली बस्ती लौट रहा था तभी रांची से पत्थल गाँव की ओर जा रही एक यात्री बस की चपेट में आ गया। जबकि बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से भाग गया। कुनकुरी पूलिस ने बस को जप्त कर लिया है ।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button