छत्तीसगढ़

मतदानकर्मियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस जवान व चुनाव कर्मी थे सवार, मची अफरा तफरी… |


गरियाबंद 16 नवंबर 2023।चुनाव डयूटी में जा रहे मतदानकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना उस वक्त की है, जब मतदानकर्मियों की बस और पिकअप वाहन में टक्कर हो गयी। हालांकि इस घटना में किसी भी मतदानकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है।

आपको बता दें कि मतदानकर्मियों और जवानों को लेकर एक बस गरियाबंद से राजिम के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान पांडुका में बस की पिकअप से टक्कर हो गयी। हादसा बारूका नाका से होकर गुजरने के दौरान की बतायी जा रही है। हादसे के बाद मतदानकर्मियों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

read more- CG NEWS : खून से लथपथ मिली कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश, जांच में जुटी पुलिस



Related Articles

Back to top button