छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – गरियाबंद जिले में 4 नग भरमार बंदूक और तेंदुवे खाल अवशेष के साथ आरोपी शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी सफलता

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद क्षेत्र में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग को गोपनीय सूत्रों से पता चला था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वन्य प्राणियों की अवैध शिकार किया जा रहा है जिसकी जानकारी मिलते ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी अपर प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य प्राणी मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी द्वारा गठित विशेष एंटी पोचिंग टीम को संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने की निर्देशित किया गया था। उक्त व्यक्ति पर लगातार विभाग नजर बनाए हुए था जिसके बाद बीते दिनों उदंती परीक्षेत्र के कोर एरिया में व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हुए पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ किया।

आरोपी ने अपना नाम ताराचंद गज भर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नागेश होना बताया तथा जंगल में छुपाए हुए भरमार बंदूक एवं तेंदुए खाल को छुपाकर रखना बताया जिसके बाद अवशेष को वन विभाग की टीम को बताया।

आरोपी की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने 4 नग भरमार बंदूक एक नया और 3 नग पुराना क्षतिग्रस्त हालत में तथा एक नग भरमार बंदूक दो भागों में टूटा हुआ बरामद किया है। इसके साथ ही दूसरे स्थान से तेंदुए की खाल सड़े हुए हालात में एवं नाखून एक नग बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर बताया कि वह तेंदुआ को कई वर्ष पूर्व भरमार बंदूक से मार कर उसके खाल एवं नाखून को जंगल में छुपा दिया था।

आरोपी को पूछताछ के लिए वन मुख्यालय मैनपुर लाया गया, आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य दो दोषियों के भी नाम बताए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व से डाग स्क्वायड की टीम की मदद लेकर तलाशी की गई परंतु तलाशी के दौरान उसके साथी अपने घर पर नहीं पाए गए। मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button