पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव, विधानसभा सत्र में भी हुवे थे शामिल |

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वो लगातार सत्र में शामिल हो रहे थे। जिसके चलते अन्य मंत्रियो व विधायको के लिए भी चिंता बढ़ गई हैं।
डॉक्टर रमन सिंह का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। जिसके चलते उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। टेस्ट की रिपोर्ट थोड़ी देर पहले मिली जिसमे वी पॉजिटिव पाएं गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा हैं कि कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं।
अब वे कुछ दिनों घर पर होम आईसोलेशन में रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगो से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील भी की हैं। डॉक्टर रमन सिंह 20 जुलाई से शुरू हुए विधानसभा सत्र में लगातार शामिल हो रहे थे। वे शुक्रवार 22 जुलाई तक सत्र में शामिल हुए। शनिवार व रविवार को सदन स्थगित रहता हैं लिहाजा वे घर पर ही थे।





