inh24छत्तीसगढ़

चार इनामी समेत 32 नक्सलियों ने किया सरेंडर, बारसुर इलाके में थे सक्रिय

दंतेवाडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शासन की नीतियों से प्रभावित होकर चार इनामी समेत 32 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। समर्पण करने वाले चार नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। सभी नक्सली बारसुर इलाके में सक्रिय थे। एसपी और एएसपी के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बारसूर थाने में 32 नक्सलियों ने रविवार को एसपी डा. अभिषेक पल्लव के समक्ष समर्पण कर दिया। यह सभी बाकेली, मटासी, तुमरीगुंडा, कोरकोट्टी, उदेनार आदि गांवों के रहने वाले हैं।

बारसूर थाने में समर्पण करने वालों में बाकेली के दंडकारण्य किसान मजदूर संगठन (डीकेएमएस) अध्यक्ष, उदेनार के डीकेएमएस अध्यक्ष, कोरकोट्टी के डीकेएमएस अध्यक्ष व बाकेली जनताना सरकार के अध्यक्ष शामिल हैं। इनपर एक- एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इनके अलावा 28 अन्य सदस्य हैं। एसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाका होने के कारण समर्पित नक्सलियों के नाम उजागर नहीं किए जा रहे हैं। इनपर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को खेल सामग्री भी बांटी। कार्यक्रम में एसपी के अलावा एएसपी उदय किरण (आइपीएस), राजेंद्र जायसवाल, एसडीओपी चंद्रकांत गर्वना तथा सीआरपीएफ 195 बटालियन के कमांडेंट वीपी सिंह, सौरभ कुमार व बारसूर थाना प्रभारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button