inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल, घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली।

नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना हो गए हैं। कुछ जवानों के चेहरे पर खरोच आई है।

Related Articles

Back to top button