inh24छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में मुख्यमंत्री भुपेश की चुनावी आमसभा, मतदान करने की करी अपील

बघेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे हिस्से का 20 हजार करोड़ रुपए नहीं दिया , जिससे क्षेत्र की जनता को कई सौगात मिल सकती थी


छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने चुनावी आम सभा को संबोधित किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार- प्रसार करते हुए विभिन्न वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें जीत दिलाने की यहां के मतदाताओं से अपील की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ पहुंचे, यहां मुख्यमंत्री ने इतवारी बाजार में आयोजित चुनावी आम सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के खैरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले खैरागढ़ को कला धानी कहते हुए खैरागढ़ नगरी को प्रणाम किया।

वही दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को मंच से नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है, प्रदेश में किसानों का मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित खैरागढ़ नगर की जनता से कांग्रेसी प्रत्याशियों के लिए उनका आशीर्वाद मांगा और उन्हें विजय दिलाने की अपील की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीदों की शहादत को नमन किया और 16 दिसंबर के इस विजय दिवस को याद किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है सभी नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में हमें सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे हिस्से का 20 हजार करोड़ रुपए नहीं दिया , जिससे क्षेत्र की जनता को कई सौगात मिल सकती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब की मांग पूरी करते हैं जनता जो चाहती है हम करते हैं।

20 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद् खैरागढ़ के इतवारी बाजार में हुई इस आमसभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत भी मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी आम सभा में जमकर भीड़ उमड़ी लेकिन भीड़ वोटों में कितनी तब्दील होती है यह 20 दिसंबर को होने वाला मतदान ही तय करेगा।

Related Articles

Back to top button