छत्तीसगढ़
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंगदेव ने वीडियो जारी कर कही ये महत्वपूर्ण बात, छत्तीसगढ़ में डरा रहे आंकड़ें

सोनु केदार अम्बिकापुर – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने प्रदेश में कोरोना के मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की उन्होंने संक्रमण से बचाव के सभी उपायों का कड़ाई से पालन करने कहां है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और पीड़ितों के इलाज के लिए शासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इससे बचाव के लिए नागरिकों से मास्क के उपयोग शारीरिक दूरी बनाए रखने और हाथों को हमेशा साफ रखने की अपील की है।
आपको बता दें कि कल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया जिसके बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 1910 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 460 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 20 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 10491 मरीज सक्रीय है।



