inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही, 100 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अमलीपदर थाने की कार्यवाही

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – लॉक डाउन का उल्लंघन कर अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमलीपदर थाना को मुखबिर की सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने 100 लीटर देशी अवैध शराब जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम आनकाबेड़ा उड़ीसा से तेल नदी को पार कर धुरवापथरा की ओर से एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब उड़ीसा से लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने सुबह छुपकर आरोपी का इंतजार किया और घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सहित आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी का नाम बीरबल राणा बताया जा रहा है जो डांगरीगुड़ा का निवासी है। आरोपी मोटरसाइकिल के पीछे 100 लीटर शराब बांधकर परिवहन कर रहा था। मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रति असंवेदनशील होकर शासन प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188 कायम कर विवेचना में लिया गया है, आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिलभी जप्त किया गया है। पूरे कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन राजपुर, सहायक उप निरीक्षक नीलू राम दीवान, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर. रिजवान कुरेशी हेमंत आवडे ,आरक्षक टकेश साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button