inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। बता दें कि आज सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री बघेल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके बाद परेड ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। सलामी के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थियों को शपथ ग्रहण कराया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button