खेल जगत
विश्वकप की तारीखों में हुवे बदलाव, IPL का हो सकता है इस महीने आयोजन
कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है, और उसके बाद से ही लगातार ऐसी रिपोर्ट आ रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई आईपीएल को या तो रद्द कर सकती है या फिर अक्टूबर- नवबंर में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।
वहीं इन सबके बीच एक और खबर आई है और उसके मुताबिक अगले महीने तक पूरी स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अक्टूबर-नवंबर में टी 20 विश्व कप की मेजबानी के संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एक निर्णय की उम्मीद कर रहा है।




