inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मंत्री और अफसरों की बुलाई आपात बैठक, कोरोना के बढ़ते मामलों पर कर सकते है चर्चा

छत्तीसगढ़ में कोरोना पर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरोना को लेकर बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। कोरोना में नाईट कर्फ्यू या फिर आंशिक लॉकडाउन का भी निर्णय लिया जा सकता है। आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM हाउस में ये बैठक लेंगे। बैठक में सभी मंत्री के अलावे आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ी रफ्तार पर राज्य सरकार बेहद चिंतित है। कल खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बिगड़े हालात पर चिंता जतायी थी।

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार कल प्रदेश में कुल 3,162 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 511 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 11 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 17,836 मरीज सक्रीय है।

Related Articles

Back to top button