
जशपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्थलगांव थाने में 22 वर्षीय युवक अपनी शादी नहीं होने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया, और पुलिस से शादी करवाने की जिद करने लगा। इतना ही नहीं, युवक इस बात पर भी अड गया कि यदि मेरी शादी नहीं कराई गइ तो वह आत्महत्या कर लेगा। युवक का कहना था कि उसका शादी करने का बहुत मन कर रहा है, प्लीज शादी करवा दो।
यह भी पढ़ें – राजधानी के इस इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, अश्लील हालत में युवक युवती पकड़े गए
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाने में एक हास्यास्पद वाक्या देखने को मिला। जहां पत्थलगांव के प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय युवक राकेश चौहान अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा। युवक ने जब अपनी समस्या बताई, तो थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों भी भौंचक्के रह गए।
दरअसल यह युवक थाने में जाकर पुलिस वालों से अपनी शादी करा देने की फरियाद करने लगा। पुलिस वालों नें जब उस युवक से शादी करने का कारण पूछा तो उसका जवाब सुनकर सभी की हंसी निकल गई। युवक ने कहा कि उसका शादी करने का बहुत मन हो रहा है, प्लीज मेरी शादी करवा दो, मेरे एरिए में बहुत लड़कियां हैं, अगर आप लोगों ने मेरी शादी नहीं करवाई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।
वहीं पत्थलगांव पुलिस ने जब युवक की फरियाद सुनी तो वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। लेकिन किसी तरह उन्होंने उस युवक को समझाया और युवक के परीजनों को उसकी शादी करा देनें की सलाह दी। इधर जब युवक को ये विश्वास हो गया, कि उसकी शादी करा दी जाएगी। तब जाकर वह माना और अपने घर वापस चला आया।




