मनोरंजन

कियारा आडवानी को ऐसे किया डब्बू रतनानी ने टॉपलेस, जमकर वायरल हो रही फ़ोटो

बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। कियारा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के अलावा वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच कियारा अपनी टॉपलेस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये फोटोशूट कियारा ने बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफ डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए काराया है। इस फोटोशूट में कियारा वाकई कहर ढाह रही हैं। वहीं अब इस टॉपलेस फोटोशूट का वीडियो भी सामने आ चुका है।

image credit Instagrqm

फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीर के बाद अब इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा रेत पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में वह रेत को अपनी मुठ्ठी में भर कर उसे गिराती दिख रही हैं। इस दौरान उनका सीजलिंग अंदाज वाकई फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। इस छोटे से वीडियो में आप एक्ट्रेस को देख दीवाने हो जाएंगे।

kiara-advani-hot-sexy

आपको बता दें कि हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की थी। दरअसल, ये तस्वीर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के 2021 कैलेंडर फोटोशूट की है। जिसमें कियारा का जबरदस्त बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा- #dabbooratnanicalendar2021… वहीं डब्बू ने भी कियारा की ये तस्वीर शेयर की है और दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘रेत भरे पैर और नाक पर सूरज की किरणें। एकदम स्टनिंग और खूबसूरत ब्यूटी कियारा आडवाणी।’

बता दें कि इससे पहले यानी पिछले साल 2020 में भी कियारा ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए बेहद ही बोल्ड फोटोशूट कराया था। पिछली बार वह सिर्फ एक पत्ते से खुद को ढके नजर आईं थीं।

Related Articles

Back to top button