देश विदेशमध्यप्रदेश

शूट बूट पहन बच्चे का ऐसा कारनामा, बुलानी पड़ी पुलिस…

ग्वालियर। शादी समारोह में कभी-कभी लापरवाही परेशानी का सबक बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है यहां के एक शादी समारोह में। रिसेप्शन पार्टी में सभी लोग हंसी खुशी दुल्हन और दूल्हे के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। तभी उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हे की मां चीखने-चिल्लाने लगी। महिला ने बताया कि गहनों से भर बैग चोरी हो गया है। वहीं जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक बच्चे की हरकत देख लोगों के होश उड़ गए।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। यह पूरा मामला शहर के झांसी रोड थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में गहनों से भरा बैग चोरी हुआ है। शादी समारोह में शामिल हुए सूटबूट वाले एक बच्चे ने बड़ी चालाकी के साथ गहनों से भरा बैग पर हाथ साफ किया है।

दूल्हे की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दूल्हे की मां बेटा-बहू के साथ फोटो खिंचाने के लिए स्टेज पर गई थी। वहीं स्टेज पर चढ़ने से पहले गहनों से भरा बैग नीचे छोड़ दिया था। वापस लौटने पर बैग नहीं मिला। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की तो चोरी के बारे में पता चला।

Related Articles

Back to top button