महासमुंद पुलिस ने सब्जी वाहन में गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों से 90 लाख से अधिक कीमत का 9 क्विंटल के अधिक गांजा जब्त किया है। महासमुंद पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के सीमावर्ती जिलें सम्बलपुर, बरगढ़ की ओर से सिंघोडा-सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर वाहन का इंतजार करने लगी।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी की पीट -पीटकर हत्या कर दी
झिल्लीयों में खीरा व बोरियों में भुट्टा भरे होने पर दोनों के बयानों में विरोधाभाष को देखते हुए पूरी तरह से वाहन की चेकिंग की गई, जिसमें खीरा एवं मक्का बोरी के नीचे छिपाकर रखी गई 30 प्लास्टिक की बोरी मिली, जिसके अंदर सील कर गांजा का पैकट रखा गया था। गाड़ी के कुल 903 पैकेट में 9 क्विटंल 03 किलो ग्राम गांजा मिला, जिसे आरोपियों ने मध्यप्रदेश ले जाने की बात कबूल की। करीबन 90 लाख रुपए का गांजा और 5 लाख रुपए कीमत की गाड़ी को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 20बी एडीपीए एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्रवाई की जा रही है।
READ ALSO,,पंडरी में कपड़ा शो-रूम सील, लॉकडाउन में भी चल रहा था कारोबार



