मुझसे सेक्स कर लो नौकरी मिल जायेगी, शिक्षा विभाग के इंटरव्यू में युवती से की डिमांड

देहरादून के शिक्षा विभाग में पदस्थ एक महिला ने आरोप लगाया है कि विशेष अधीनस्थ शिक्षा में प्रवक्ता पद के लिए इंटरव्यू के दौरान उनसे सेक्स की डिमांड की गई है। मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला साल 2019 का है, जब महिला का उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा में प्रवक्ता पद के लिए इंटरव्यू था। महिला की शिकायत के अनुसार इस दौरान इंटरव्यू लेने वाले ने उससे अनुचित तरह की मांग की थी।
मामले में देहरादून के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से बात करत हुए कहा कि एक महिला ने शिकायत की कि उसे प्रवक्ता बनाने हेतु अलग तरह के अनुचित तरह की मांग की गई। इस संबंध में हमने एसएसपी देहरादून को इसकी जांच कराने हेतु निर्देशित कर दिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





