मनोरंजन

अक्षय कुमार और कियारा की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’, जबरदस्त है गाना

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो चूका है। ‘बुर्ज खलीफा’ नाम के इस गाने को खशी और शशि ने आवाज़ दी है। साथ ही इसे कंपोज़ और म्यूज़िक भी दिया है। इसके लिरिक्स गगन आहूजा ने दिए है। ये दोनों इस गाने में बिलकुल अलग लुक में नज़र आ रहे है। इस गाने के बारे में अक्षय कुमार ने लिखा, “साल का पहला और सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग को रिलीज़ किया है, ग्रूव के लिए तैयार हो जाए।”

बता दें कि पहले इस गाने का टीज़र रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है इस गाने को भी दर्शकों द्वारा ज़बरदस्त रीसपॉन्स मिला है। इस ट्रेलर में आपको अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बिलकुल अलग लुक में नज़र आने वाले है। इनके किरदार का नाम इस फिल्म में आसिफ है।

दूसरी तरफ एक्ट्रेस कियारा अडवानी भी इस फिल्म में आपको एक एहम किरदार निभाते हुए नज़र आने वाली है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आपको अजीब सी हरकतें करते हुए दिखेंगे जिसे देखकर सभी लोग चौक जाते है और उन्हें समझ नहीं आता है की ये क्या हो रहा है। फॉक्स स्टार स्टुडिओज़ और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस गाने का लिंक नीचे दिया है।

बता दें की राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। इसके पोस्टर्स पहले ही रिलीज़ कर दिए गए थे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा के अलावा फिल्म में शरद केलकर, तुषार कपूर और अश्विनी कालसेकर अलग-अलग किरदार में दिखाई देने वाले है। येइसके अलावा ये साउथ फिल्म ‘कंचना’ का हिंदी रीमेक है।

Related Articles

Back to top button