inh24छत्तीसगढ़

प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पखांजुर थाना के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में कांकेर एसपी एमआर आहिरे निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस ने ग्राम पिव्ही 68 सत्यनगर में 31/10/20 को मृतक पवित्र मंडल पिता स्व. पूर्ण चरण मंडल उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के मामले में जांच कर मृतक की पत्नी एवं प्रेमी द्वारा मृतक पवित्र मंडल की हत्या सुनियोजित आपराधिक षडयंत्र कर करने की संलिप्तता के संबंध में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

गौरतलब है कि 31/10/20 को सूचक विपुल मण्डल की रिपोर्ट पर मृतक पवित्र मंडल पिता स्व. पूर्ण चरण मंडल उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना पखांजूर में मर्ग क्रमांक 72/20 कायम कर जांच की गई। जांच में पाया गया कि मृतक पवित्र मंडल की पत्नी अर्चना मंडल का गांव के पास रहने वाले सत्यरंजन राय पिता सुधीर राय निवासी पिव्ही 67 के साथ प्रेमसंबंध था जिससे अर्चना मंडल और सत्य रंजन मंडल आए दिन चोरी छुपे मिलते थे जिसका उसका पति पवित्र मंडल विरोध करता था।

इस कारण से अर्चना मंडल और सत्य रंजन राय पवित्र मंडल को अपने बीच के रास्ते से हटाने के लिए अपराधिक षड्यंत्र कर आरोपी रंजन राय के द्वारा पवित्र मण्डल की हत्या करने के लिए खेत में उपयोग में आने वाले कीटनाशक को अर्चना मंडल को ले जाकर दे दिया। जिससे अर्चना मंडल के द्वारा अपने पति को खिचड़ी में मिलाकर उक्त कीटनाशक को खिला दी। जिससे पवित्र मण्डल की मृत्यु हो गई। सम्पूर्ण जांच पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 137/20 धारा 302 201 120(इ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को 6 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Back to top button