inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सराफा कारोबारी से लूट की वारदात को दिया अंजाम, पूर्व मंत्री बंगले के पास दागे दनादन गोलियां

जगदलपुर। सराफा कारोबारी को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर के वृन्दावन कालोनी इलाके की घटना है। 6 बाइक सवार युवकों ने व्यापारी को बंदूक दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी से 70 हजार रुपए और करीब 500 ग्राम सोना लूटकर बदमाश फरार हो गए। हमले में घायल हुए कारोबारी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि सोने चांदी का कारोबार करने वाले तिलोकचंद सिसोदिया इस घटना का शिकार हुए। दुकान बंद कर वो घर लौट रहे थे। रात में वृंदावन कॉलोनी जो कि कालीबाड़ी स्कूल के पास है। यहां पहले से ही रास्ते पर खड़े दो युवकों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद दो बाइक में सवार चार बदमाश पीछे से पहुंच गए और इनके साथ मारपीट करने लगे। जिस वक्त से वारदात हुई संजय के साथ उनकी एक महिला कर्मचारी भी साथ थी। बदमाशों ने महिला के साथ भी बदसलूकी की।

व्यापारी को डराने के मकसद से बदमाशों ने दो गोलियां हवा में फायर की, लेकिन वे जूझते रहे। बदमाशों ने बंदूक कारोबारी की तरफ तानी और फिर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। एक गोली हाथ, तो दूसरी गोली तिलोकचंद के पैर को छूकर निकल गई। जिस जगह पर यह घटना हुई सड़क पर थोड़ा अंधेरा था और कुछ ही दूरी पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का सरकारी बंगला भी। स्थानीय निगरानी शुदा बदमाशों से भी पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button