inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाबालिग युवक द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जानें पर युवती ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराना किशोरी बर्दाश्त नहीं कर पाई। नाराज होकर उसने नाबालिग को थप्पड़ मार दिया। फिर विवाद की जानकारी देकर अपने रिश्तेदारों से किशोर की पिटाई करा दी। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले 17 किशोर ने अपनी शिकायत में बताया है कि एक महीने पहले मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया। इंकार करने पर किशोरी ने उसे दो थप्पड़ लगा दिए।

इस दौरान किशोर ने भी उसे एक तमाचा जड़ दिया। गुरूवार की दोपहर लड़की का मामा किशोर के घर पहुंचा और उसे अपने घर ले गया। वहां पर लड़की के और रिश्तेदार भी मौजूद थे। उन्होंने नाबालिग पर अपनी भांजी की पिटाई का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। मना करने पर उन्होंने किशोर को कमरे में बंद कर पिटाई की। मारपीट के बाद उन्होंने नाबालिग को छोड़ दिया।

पीड़ित ने घर आकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ घटना की शिकायत करने सिविल लाइन थाने पहुंचा। इस दौरान दूसरा पक्ष भी थाने आ गया। उन्होंने मामले में समझौते की बात कही। इसके बाद नाबालिग अपनी मां के साथ लौट गया। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। मारपीट से आहत की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button