
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बयान जारी किया है। शैलेश ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने खाद्य की कीमत बढ़ाई है। खाद मंहगी करने के बाद अब कह रहे हैं कि हम किसानों को पैसा देंगे। किसानों पर ये एक प्रकार एहसान करने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है।
खाद की बढ़ी कीमतों से किसानों के जेब से ही पैसा निकाला जा रहा। केन्द्र सरकार किसान की सहायता कहकर झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस ने खाद की कीमतें बढ़ाने का विरोध किया। कंपनियों को लाभ पहुंचाने का विरोध किया। अब इस नए प्रस्ताव पर भी कांग्रेस बैठक में विचार करेगी। पार्टी का नेतृत्व इस बारे में निर्णय लेगा।



