छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन, अरुण साव, विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश… |


रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। वहीं मुख्यमंत्री के पद को लेकर सस्पेंश बरकरार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरुण साव, विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए है।

तीनों ही छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के कद्दावर दावेदार बने हुए है। वहीं खबर यह भी है कि कोर कमेटी की बैठक के बाद कभी भी सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है।

read more- CG News: कांग्रेस सरकार बदलते ही IPS अमित कुमार की छत्तीसगढ़ वापसी…

बता दें कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सबार्नंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यन्त कुमार गौतम को राज्य में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जो कल भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 54 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। राज्य में 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही।



Related Articles

Back to top button