कुत्ते को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा, मारपीट के बाद फेंका तेजाब

दिल्ली के उत्तम नगर में ‘एसिड’ अटैक की घटना सामने आई है. यहां पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद मारपीट हो गई और फिर ‘तेजाब’ फेंक दिया. ये पूरा विवाद कुत्ते के गंदगी करने को लेकर हुआ है. शनिवार को जब पीड़ित शख्स कुत्ते को लेकर घुमाने ले जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई. घटना में वह घायल हुआ है.
उत्तम नगर पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे सूचना मिली कि इलाके में झगड़ा हुआ है और कोई ‘तेजाब’ का प्रयोग किया गया है. मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि कुत्ते को घुमाने ले जा रहे एक व्यक्ति से घर के लोगों का झगड़ा हो गया. उनका आरोप है कि कुत्ता उनके घर के सामने गंदगी करता है. इसी बात को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई. आरोप है कि घर में रहने वालों ने दूसरे पक्ष पर अम्लीय पदार्थ (Acidic Substance) फेंक दिया.
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हमले में टॉयलेट क्लीनर लिक्विड का इस्तेमाल किया गया है. हमने आरोपी के घर से टॉयलेट क्लीनर की लिक्विड बोतल बरामद की है. घटना में वह व्यक्ति घायल हो गया है. अस्पताल से शुरुआती रिपोर्ट में चोटें मामूली बताई जा रही हैं. आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जांच चल रही है.
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि टॉयलेट क्लीनर लिक्विड का इस्तेमाल किया गया था। हमने आरोपी के घर से एक टॉयलेट क्लीनर की बोतल बरामद की है। अस्पताल से मिली शुरुआती रिपोर्ट में चोटें मामूली बताई जा रही हैं। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है: दिल्ली पुलिस (2/2)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





