inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – रेलवे कर्मचारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाज़ार – सिमगा विकासखंड के ग्राम नेवधा में रेलवे में कर्मचारी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। खबर है की वह शराब पीने का आदि था ग्राम नेवधा निवासी मृतक रेलवे में कर्मचारी था और बहुत ही ज्यादा शराब सेवन करता था।

बताया जा रहा है की अधिक शराब पीने के कारण उसकी पत्नी नाराज़ थी और दोनों अलग रह रहे थे। यही कारण रहा की कल रविवार को रात 8 बजे शराब के नशे में अपने कमरे के दरवाजे बंद कर सीलिंग पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना के समय घर वाले सभी छत में थे। खाना खाने के समय जब आवाज दिया गया तब दरवाजे नही खोले जाने पर घर वाले को आशंका हुआ । घटना की जानकारी होते ही सिमगा पुलिस मौके में पहुंच कर पंखे से लटका शव को नीचे रख कमरे को सील किया। आज 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कर घर वाले को शव सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button